{"_id":"6ad13aad5458b0522e076abd","slug":"hydra-football-club-defeated-arsenal-barabanki-news-c-315-1-brp1006-181949-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाइड्रा फुटबॉल क्लब ने आर्सेनल को दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाइड्रा फुटबॉल क्लब ने आर्सेनल को दी शिकस्त
Fri, 16 Oct 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
जेब्रा पार्क में आयोजित फुटबॉल लीग में दम दिखाते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
बाराबंकी। पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क मैदान पर जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित ओपन पुरुष फुटबॉल लीग के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में हाइड्रा फुटबॉल क्लब ने आर्सेनल को 5-0 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, दूसरे मुकाबले में सुभाष और विश्वकर्मा क्लब के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।
हाइड्रा ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। 15वें मिनट में देवांश त्रिवेदी और 17वें मिनट में समीर अब्बास ने गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 47वें मिनट में गौरव कुमार, 55वें मिनट में अमित कुमार और 60वें मिनट में कृष कुमार ने गोल दागकर हाइड्रा की जीत 5-0 से पक्की कर दी।
दूसरे मुकाबले में विश्वकर्मा क्लब के कृष्ण मौर्य ने 17वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। सुभाष क्लब के शैलेंद्र प्रताप सिंह ने 24वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन कोई गोल नहीं कर सकीं। मैच ड्रॉ होने पर दोनों टीमों को दो-दो अंक मिले।
विज्ञापन
शुक्रवार को पहला मैच देवा और सुभाष क्लब तथा दूसरा मुकाबला आर्सेनल और सहारा क्लब के बीच खेला जाएगा।
इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष मनजीत सिंह धामी, जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव, क्रिकेट कोच मयंक त्रिवेदी, वरिष्ठ खिलाड़ी यति यादव, शफकत अली, राजू श्रीवास्तव और अभय कुमार सिंह मौजूद रहे।