फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hundred people in the grip of measles

खसरे की चपेट में सौ लोग

Fri, 13 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 13 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Hundred people in the grip of measles
खसरे से ग्रस्त अनुपम देवी - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में करीब दस दिन से तीन गांवों में खसरे का प्रकोप है। गांव में फैले संक्रमण रोग की चपेट में आकर 100 से अधिक लोग बीमार हैं। इसकी सूचना तीन दिन पूर्व ग्रामीणों ने सीएचसी फतेहपुर में दी थी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची स्वास्थ्य टीम महज औपचारिकताएं निभाकर लौट गई। मरीजों को पर्याप्त दवाएं न मिलने से मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हो गया। ग्रामीण संक्रमण का कारण सफाई कर्मी के प्रतिदिन गांव न आने की वजह से फैली गंदगी बता रहे हैं।
विज्ञापन


विकास खंड फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर, हसनपुर टांडा, अल्लापुर रानीमऊ आदि गांवों में बीते दस दिनों से संक्रमण रोग फैला हुआ है जिसकी चपेट में आने से पहले करीब 40 लोग बीमार पड़ गए थे। जिसकी सूचना गांव वालों ने सीएचसी फतेहपुर प्रभारी आरसी वर्मा को सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे दिन गांव पहुंची स्वास्थ्यविभाग की टीम औपरिकता निभाते हुए महज आधे गांव में ही दवाओं का वितरण कर लौट गई। तीन दिन में इस कदर संक्रमण रोग फैला कि तीनों गांव में 100 से अधिक लोग बीमार पड़ गए।


बीमारों में दौलतपुर निवासी अनुपम, प्रदीप रावत, मयंक, प्रिंश, रौनक, सुधा देवी, नंयशी, सुमन, हेमा रावत, आदित्य, अनिकेत, कुसुम देवी, मुन्नी देवी, कल्लू रावत, संदीप व करन समेत करीब 130 मरीज खसरे की चपेट में आ गए हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed