{"_id":"67fcdc90ec5ee1f5790cd43b","slug":"huge-explosion-due-to-bursting-of-compressor-tank-in-cheese-factory-in-barabanki-people-ran-out-of-their-homes-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पनीर फैक्टरी में कंप्रेशर टैंक फटने से भीषण धमाका, दहल उठा पूरा इलाका; घरों से बाहर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पनीर फैक्टरी में कंप्रेशर टैंक फटने से भीषण धमाका, दहल उठा पूरा इलाका; घरों से बाहर भागे लोग
Mon, 14 Apr 2025 03:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 14 Apr 2025 03:29 PM IST
सार
बाराबंकी में पनीर फैक्टरी में गैस लीक होने से कंप्रेशर टैंक फट गया। इससे हुए भीषण धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। तेज आवाज सुन आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर की ओर भागे।
विज्ञापन
फैक्टरी में धमाका (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के बाराबंकी में सोमवार की सुबह पनीर-खोया बनाने की फैक्टरी में कंप्रेशर टैंक फटने से जोरदार धमाका हुआ। धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
मामला दरियाबाद कस्बे के चौधरियान मोहल्ले का है। मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकलकर सड़क की ओर भागे। बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: इस्राइल में 50 हजार कामगारों की जरूरत, टीम ने यूपी और बिहार सरकार को भेजा पत्र
विज्ञापन
देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। धमाके से फैक्टरी की छत पर लगा टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गया।
फैक्टरी संचालक अंकित ने बताया कि सफाई के दौरान गैस लीक हो गई थी। इससे धमाका हो गया। फैक्टरी में बड़े पैमाने पर खोया और पनीर तैयार किया जाता है। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।