फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   hot weather

धूप से बेहाल हुए लोग, पारा 37 डिग्री पहुंचा

Tue, 22 Mar 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
hot weather
बाराबंकी। मार्च महीने में ही तेवर दिखा रही गर्मी लोगों को बेहाल करने लगी है। धूप काफी तेज होने से लोग छांव की तलाश करने लगे हैं। केवल दिन में ही नहीं रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पारा अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन

होली के चार दिन पहले से ही जिले का तापमान 30 डिग्री पार कर गया था। धूप में तल्खी बढ़ गई थी। होली में ऐसी गर्मी लोगों ने पहले नहीं महसूस की थी। लेकिन होली के बाद भी तापमान में वृद्धि जारी रही। दो दिन पहले तक 35 डिग्री के आसपास रहने वाला अधिकतम तापमान जहां प्रतिदिन एक डिग्री बढ़ते हुए 37 डिग्री तक पहुंच गया वहीं रात का तापमान भी 22 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया। पिछले दो दिनों से धूप में तल्खी और बढ़ गई है। लोग धूप से बचाव के लिए गमछा व स्कार्फ का प्रयोग तेजी से कर रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी के साथ तेज धूप होने के कारण फसलों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। किसानों के अनुसार सरसों की जो फसल मार्च के अंतिम व अप्रैल के पहले सप्ताह में कटकर तैयार होनी थी वह धूप के कारण पकने के बाद खेतों में ही सूखने लगी। जिससे फसल को कुछ दिन पहले ही काटकर तैयार करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने में ही तापमान 38 डिग्री के पार जाने की पूूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed