फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Holy celebrations started in city

शहर से गांव तक फगुआ बयार, छाई होली की मस्ती

Wed, 28 Feb 2018 10:51 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 28 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Holy celebrations started in city
होली की उमंग - फोटो : अमर उजाला

फिजाओं में उड़ता अबीर, गुलाल और फाग व होली के गीतों के धमाल ने शहर से लेकर गांव तक रंग जमाना शुरू कर दिया। शहर से गांव तक फगुआ बयार ऐसी चली कि होली की मस्ती छा गई। बुधवार से ही हर तरफ होली की धूम रही और बच्चों ने खूब धमाल मचाया। आज बिरज में होली मोरे रसिया..., होली खेलत रघुबीरा अवध में.., होलिया में उड़े रे गुलाल...आदि गीतों के बीच चारों ओर होली की धूम मची हुई है।

विज्ञापन


बुधवार का दिन महिलाओं के लिए बहुत व्यस्तता भरा रहा। घर के अन्य कार्यो के साथ ही पूरे दिन गुझिया, पापड़, चिप्स, नमकीन बनाने मेें व्यस्त रहे। खासकर सास बहुएं बातचीत करते हुए गुझिया आदि बनाने में तल्लीन रहीं। बच्चे रंग की चर्चा करने व पिचकारी एक दूसरे को दिखाने में मशगूल रहे। 
विज्ञापन


7.13 बजे के बाद होलिका दहन शुभ

तीन चीजों का एक साथ होना शुभ होता है, पूर्णिमा तिथि, प्रदोष काल और भद्रा न हो। इस साल होलिका दहन में तीनों संयोग बन रहे हैं। शाम 7.13 बजे के बाद होलिका दहन शुभ है। धूप, दीप, कपूर, मिष्ठान आदि के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना करनी चाहिए। और होलिका की सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। होलिका दहन के बाद से ही रंगोत्सव शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमोद पाठक, ज्योतिषाचार्य एवं मानस मर्मज्ञ 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed