फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Holi celebrated with colours of love

खूब बरसा रंग, रंगों की फुहार के बीच मनाई गई होली

Sat, 03 Mar 2018 11:03 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sat, 03 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
Holi celebrated with colours of love
खूब मनाई होली - फोटो : अमर उजाला

होलिकोत्सव पर दिलों में भावनाओं के रंग भी आपस में गले मिलते दिखाई देते हैं। सूफी संत की धरती पर गुलाल उड़ा तो जगजीवन साहेब की तपोस्थली में माथा टेका और अबीर गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को गले लगाया। होली पर्व पर प्रेम की ऐसी धूनी रमाई गई जिसमें सभी रमे, रंगे व खुश दिखाई दिए।

विज्ञापन



होली का त्योहार शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर के विभिन्न चौराहों पर एकत्र लोगों ने गाजे बाजे के साथ गुलाल उड़ाया और एक दूसरे को रंग लगाकर जमकर धमाल मचाया। दोपहर बाद तक चले होली के इस हुड़दंग में शहरवासियों के अलावा जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए और लोगों का उत्साहवर्धन किया। शाम को लोग एक दूसरे के घर पहुंचे और गले मिलकर होली की बधाई दी। वहीं घर आए लोगों को गुझिया खिलाकर स्वागत सत्कार किया गया।
विज्ञापन



होली की उमंग का रंग हर तरफ बिखरा दिखाई दिया। सूरज की किरणों के निकलने के साथ ही होलियारों की टोली रंग गुलाल लेकर निकल पड़ी। सुबह से ही उड़ते रंग व गुलाल से धरती सतरंगी दिखने दिखने लगी। बच्चों व युवाओं ने डीजे आदि पर जमकर नृत्य किया। रंग के पर्व पर शुक्रवार को शहर में छाया चौराहा, धनोखर, घंटाघर, सतरिख नाका, पैसार नाका, देवां रोड़, बंकी, लखपेड़ाबाग, आवास विकास में सुबह से ही लोग जुटने लगे। श्रीराम कालोनी में फूलों की होली खेली गई। गाजे बाजे के साथ लोग जमकर थिरके और खूब धमाल मचाया। वहीं होली की मस्ती में लोगों ने खूब सेल्फी भी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed