फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Historyheater took oath, will not do wrong

शपथ लेकर बोले हिस्ट्रीशीटर, नहीं करेंगे गलत काम

Mon, 22 Mar 2021 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Historyheater took oath, will not do wrong
बाराबंकी। जिले के समस्त थानों में रविवार को हिस्ट्रीशीटरों की बैठक बुलाई गई। पंचायत चुनाव को देखते हुए इन सभी से एक शपथ पत्र भरवाया गया जिसमें इनके द्वारा आगे कोई गलत काम न करने की बात कही गई है। पुलिस अधिकारियों ने सभी हिस्ट्रीशीटरों को अच्छा कार्य कर बेहतर जीवनयापन करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को पुलिस लाइन में एसपी यमुना प्रसाद द्वारा हिस्ट्रीशीटर्स को अपराध न करने, किसी अपराधी का सहयोग न करने और अन्य को भी अपराध छोड़ने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। एसपी ने कहा कि सभी हिस्ट्रीशीटर को समाज की मुख्य धारा में शामिल होकर राज्य के अच्छे नागरिक होने का कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न थानों में कुल 1457 हिस्ट्रीशीटर हैं जिनमें से 92 जेल में हैं और 25 लापता हिस्ट्रीशीटर जो अन्य जनपदों/स्थानों पर रह रहे थे, का अभियान चलाकर पता लगाया गया है। इसी तरह फतेहपुर में आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे सर्किल क्षेत्र के सभी हिस्ट्रीशीटर (एचएस) की बैठक सीओ योगेंद्र कुमार की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान सभी को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सीओ ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने कहा यदि किसी भी गांव में होलिका दहन को लेकर कोई समस्य या विवाद है तो उसकी सूचना अवश्य दे। पंचायत चुनाव व होली में यदि कोई गैरकानूनी कार्य करता है, कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था को खराब करने की कोशिश करता है तो इसकी सूचना अवश्य दें ताकि समय रहते उस समस्या का निराकरण प्रभावी तरीके से किया जा सके।

उन्होंने कहा कि आप लोग पहले अपराधों में संलिप्त थे लेकिन अब सभी समाज की मुख्य धारा से जुड़ चुके हैं। इसलिए गांव में होने वाली गतिविधियों को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहें। यदि किसी प्रकार की सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी संबंधित थाने व पुलिस अफसरों को दे सकते हैं। इसी तरह रामनगर में सीओ दिनेश दुबे, हैदरगढ़ में सीओ नवीन सिंह समेत समस्त थानों में एसओ ने हिस्ट्रीशीटरों को अपराध मुक्त जीवनयापन करने की शपथ दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed