{"_id":"68570fd959f44c9c9701414c","slug":"history-sheeter-got-shot-in-encounter-barabanki-news-c-315-1-brp1006-142067-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली
Sun, 22 Jun 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी। संवाद
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों शातिर अपराधी हाल ही में क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात में शामिल रहे हैं।
एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली कि तालगांव नहर पटरी पुल के पास शातिर बदमाश मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के टेकुआ गांव निवासी पंकज और रामनगर कोतवाली क्षेत्र के लाल का पुरवा मजरा माधव जलालपुर निवासी समर सिंह अपने साथियों से मिलने पहुंच रहे हैं।
इस पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम और फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। पुलिस को देख दोनों बदमाश भागने लगे और फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पंकज के पैर में गोली लग गई। अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि पंकज के खिलाफ 11 और समर के खिलाफ आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों अपने-अपने थानों के हिस्ट्रीशीटर भी हैं। तीन अप्रैल को इनके गिरोह ने फतेहपुर क्षेत्र के बेहटी गांव में एक घर से नकदी, जेवरात और अन्य सामान चुराया था। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 10,400 की नकदी और एक तमंचा भी बरामद किया है।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों का पता लगाने में जुटी है।