{"_id":"5eb59c078ebc3e90571a3749","slug":"help-barabanki-news-lko5207903112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से तीन ट्रेनों से आए चार हजार कामगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से तीन ट्रेनों से आए चार हजार कामगार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। लॉकडाउन के चलते गुजरात में फंसे करीब चार हजार कामगारों को लेकर चली तीन स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। यह सभी लोग प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ने उन भी की जांच की। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उनका पूरा ब्योरा दर्ज किया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों से उनके जिलों के लिए रवाना किया गया। ट्रेनों से लोगों के आने और जांच के बाद उन्हें बसों से रवाना करने के इंतजाम संभालने के लिए कई एसडीएम, सीओ के साथ तमाम कर्मचारी लगाए गए। डीएम व एसपी भी स्टेशन पर डेरा डाले रहे।
लॉकडाउन के चलते भारी संख्या में कामगार दूसरे राज्यों में फंसे हैं। हफ्तों बाद उनको वापस लाने सिलसिला शुरू हुआ है। शुक्रवार को गुजरात के साबरमती और वडोदरा से तीन स्पेशल ट्रेनों से प्रदेश के अलग-अलग जिलों के चार हजार श्रमिक रेलवे स्टेशन पर लाए गए। पहली ट्रेन करीब पौने एक बजे स्टेशन पर पहुंची जिसमें 1326 लोग सवार थे। इसके बाद दूसरी ट्रेन करीब तीन बजे पहुंची जिसमें 1322 लोग सवार थे। शाम करीब पौने छह बजे स्टेशन पर पहुंची तीसरी ट्रेन में 1320 लोग सवार थे। इनका पूरा विवरण दर्ज रेलवे स्टेशन पर बनाए गए छह काउंटरों पर दर्ज किया गया। स्टेशन पर पहुंचने वाले श्रमिकों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की टीम को लगाया गया। स्वास्थ्य टीमों ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद पूरा विवरण दर्ज किया गया। लंच पैकेट और पानी की बोतलें देकर 65 बसों के माध्यम से लोगों को उनके जिलों के लिए रवाना किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक अन्य अधिकारियों के साथ देर शाम तक स्टेशन पर मौजूद रहे।