{"_id":"5b60a2944f1c1b66428b51c6","slug":"heavy-rainfall-took-one-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आफत, दीवार गिरने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आफत, दीवार गिरने से वृद्ध की मौत
Amarujala
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब आफत बनकर बरस रही है। आधा दर्जन स्थानों पर दीवार व छत गिरने से रामनगर क्षेत्र के ग्राम बिछलखा में एक वृद्ध देवकली (80)की मौत हो गई। जैदपुर क्षेत्र के याकूतगंज में कमलेश चंद्र के घर की कच्ची छत गिर गई जिससे घर में रखा सामान अनाज आदि दब गया। रामनगर थाना क्षेत्र के महमूदपुर निवासी मेवालाल गौतम के घर की कच्ची दीवार गिर गई जिससे मलबे में दबकर दो मवेशी की मौत हो गई।
विज्ञापन
असंद्रा क्षेत्र के मोतिकपुर गांव में बारिश के चलते कई घरों की दीवार भरभरा कर गिर गई। सोमवार की रात बारिश के दौरान शाहिद अली के घर की कच्ची दीवार गिर गई। जिससे उनके चाचा आमिर अली घायल हो गए। शहर, कस्बा से लेकर गांव तक के लोगों का जलभराव के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अनुसार 77.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे शहर के कई मोहल्लों की सड़कें व गली तालाब की शक्ल में बदल गई। कई स्थानों पर घरों के भीतर भी पानी भर गया है। नगरपालिका इससे निपटने के लिए पूरी तरह नकारा साबित हो रहा है। एक दो स्थानों पर जरूर जलनिकासी के लिए पाइप डालते देखे गए पर कई मोहल्लों में किसी ने पुरसाहाल तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
नाला पाटने से हजारों बीघा धान जलमग्र
माती। शारदा नहर के दोनों ओर नाला था जिससे बरसात का पानी इसी नाले से जाता था। लेकिन आउटर रिंग के निर्माण के चलते नाला पाट दिया गया और रोड बना दी गई। जलनिकासी नहीं होने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई है। किसानों का कहना है कि अगर ज्यादा दिन पानी रुका रहा तो धान की फसल नष्ट हो जाएगी। बारिश के साथ ही किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पानी धीरे धीरे गांव की ओर बढ़ रहा है। जमुआसी, डुबकी पुरवा, बुबरिहा, मुरादाबाद, मुजफ्फरमऊ, महाशय नगर,पंखाभारी, उधौरमऊ, लीलापुरवा, नरतला, अलीपुर, चकहार आदि गांवों के किसान प्रभावित हैं।
विज्ञापन