फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   health

सीएचसी अधीक्षक समेत कई कर्मचारी मिले नदारद

Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
health
जैदपुर/ हरख (बाराबंकी)। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामजी वर्मा ने मंगलवार को जैदपुर और सतरिख सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक जैदपुर बिना सूचना के नदारद पाए गए। इसके अलावा दो कर्मचारी भी बिना सूचना के गायब मिले, जिस पर इन्हें नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सर्जिकल वार्ड को स्टोर बनाए जाने पर नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए उसे तत्काल खाली कराए जाने के आदेश दिए। कई वर्षों से गायब वार्ड ब्वाय को बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जैदपुर सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ ने पाया कि यहां पर तैनात सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित थे। मौके पर मौजूद कर्मचारी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पाए। जिस पर सीएमओ ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए अधीक्षक से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कर्मचारी अजय वर्मा भी मौजूद नहीं मिले, जिस पर इनसे भी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान सर्जिकल वार्ड को स्टोर रुम बनाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सुधार करने और खाली पड़ी जगह पर पौधरोपण कराए जाने के निर्देश दिए। सतरिख सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ को सबकुछ ठीक मिला, लेकिन वार्ड ब्वाय अंकित द्विवेदी बिना सूचना के कई वर्षों से गायब पाए गए।

इस पर नाराजगी जताते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई कर बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। सीएमओ ने निर्देश दिए कि सभी चिकित्सक और कर्मचारी समय से अस्पतालों में उपस्थित रहें, निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed