फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   He took a pledge to give up addiction and adopted his wife and children

Barabanki News: नशा छोड़ने का संकल्प लेकर पत्नी व बच्चों को अपनाया

Mon, 28 Apr 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 28 Apr 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
He took a pledge to give up addiction and adopted his wife and children
बाराबंकी। पुलिस लाइन परिसर स्थित महिला थाने में रविवार को परिवार परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चार मामलों में सुलह-समझौता कराकर रिश्तों की डोर को टूटने से बचाया गया। एक मामले में पति शराब के नशे में पत्नी व बच्चों को पीटता था। इस कारण उनका वैवाहिक जीवन टूटने की कगार पर पहुंच गया था। शिविर में समझाने के बाद पति ने शराब को छोड़ने का संकल्प लेते हुए पत्नी व बच्चों का हाथ थाम कर परिवार को हंसी-खुशी अपने साथ ले गया। शिविर में इसी तरह तीन अन्य मामलों में भी सुलह-समझौता कराया गया।
विज्ञापन

कोठी थाने के एक गांव निवासी रीमा ने एसपी से शिकायत की थी कि लखनऊ जिले के निगोहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी संजय से उसका विवाह हुआ था। विवाह के बाद उसके तीन बच्चे हैं। शराब के नशे में संजय उसे व बच्चों को मारता-पीटता था। इसलिए वह मायके में रहने को विवश है। महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह व काउंसलरों ने संजय को उसकी पत्नी व बच्चों की जिम्मेदारी का अहसास कराया। महिला ने कहा कि पति शराब छोड़ दे तो वह साथ जाने को राजी है। इस पर संजय ने भी विवादों की जड़ शराब को छोड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सतरिख थाने के जाटा बरौली की चांदनी ने भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप पति धमेंद्र पर लगाया था। दोनों पक्षों को समझाने के बाद साथ जाने को राजी हुए। लखनऊ के बख्शी का तालाब थाने के एक गांव निवासी ललित यादव के खिलाफ देवा क्षेत्र के महिमापुर गांव की विनीता ने दहेज उत्पीड़न की शिकायत की थी। शिविर में दोनों पक्षों से बातचीत के बाद विवाद का कारण विनीता द्वारा अपने जेवर मायके में रखना पाया गया। इस दौरान मौजूद विनीता के माता-पिता ने जेवर इत्यादि लाकर उसके पति को सौंप दिए। इसके बाद पति विनीता को खुशी-खुशी अपने साथ घर ले गया। शिविर में महिला थानाध्यक्ष के साथ ही काउंसलर संजीव मिश्र, डॉ. मंजूलता गुप्ता, राखी सिंह, केएन तिवारी, पंकज मिश्र, दरोगा मीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed