{"_id":"62ab8626eb1eba149b1732ab","slug":"gun-shot-barabanki-news-lko6355184112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चली गोली, किशोर की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में चली गोली, किशोर की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महादेवा (बाराबंकी)। रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनापुर गांव में बोरिंग पर पंपसेट बांधने को लेकर विवाद हो गया। इसमें आक्रोशित एक युवक ने अपने बाबा की लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। चार राउंड फायरिंग में गोली लगने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। वहीं दो अन्य और कई मवेशी गोली के छर्रे लगने से घायल हैं। सूचना मिलते ही एएसपी, सीओ व थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। हालांकि देर शाम तक तहरीर के इंतजार में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
रामनगर थाना क्षेत्र के चंदनापुर गांव निवासी नवल किशोर वर्मा ने अपने खेत में सिंचाई के लिए बोरिंग करा रखी है। इस बोरिंग में गांव के ही आशीष यादव भी अपना पंपसेट बांधकर खेत की सिंचाई कर लेते थे। कुछ दिन पहले दोनों में हुए विवाद के बाद नवल किशोर के बेटे रावेंद्र ने आशीष को पंपसेट बांधने से मना किया था। इसके बाद भी बृहस्पतिवार को आशीष पंपसेट बांधने पहुंचा। इसको लेकर दोनों पक्ष में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि रावेंद्र ने अपने घर से बाबा छोटेलाल की लाइसेंसी बंदूक लाकर चार राउंड फायर झोक दिया।
गोली लगने से आशीष यादव (17) व उसके दादा साहब लाल यादव (60) के सीने व गांव के राकेश वर्मा (55) तथा कई मवेशी छर्रे लगने से घायल हो गए। फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। परिवारीजनों ने आननफानन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने आशीष की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उधर, गोली चलाने का आरोपी रावेंद्र बंदूक लेकर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी पूर्णेंदु सिंह, सीओ दिनेश दुबे, एसओ संतोष सिंह के अलावा मसौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
एएसपी ने बताया कि बोरिंग पर पंपसेट बांधने को लेकर विवाद में एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चलाई। गोली के छर्रे लगने से तीन लोग घायल हुए। इसमें एक किशोर को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।