फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Government libraries are seeing increased numbers and falling short of resources.

Barabanki News: सरकारी लाइब्रेरी में बढ़ी संख्या, कम पड़ रहे संसाधन

Tue, 23 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 23 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Government libraries are seeing increased numbers and falling short of resources.
बाराबंकी। शहर में शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों की ललक बढ़ने लगी है। इसके चलते ही लखनऊ-अयोध्या मार्ग पर स्थित जिला पुस्तकालय में पहली बार सदस्य विद्यार्थियों की संख्या 2363 के रिकार्ड स्तर पर पहुंची है। खास बात यह है कि लाइब्रेरी में पंजीकृत सदस्यों में से करीब 55 फीसदी बेटियां हैं।
विज्ञापन

पढ़ने वाले विद्यार्थियों की बढ़ी संख्या के कारण लाइब्रेरी में बैठने के साथ ही सदस्यों के उपलब्ध अन्य संसाधन कम पड़ने लगे हैं। परेशानी से बचाने के लिए लाइब्रेरी प्रबंधन अब इसका संचालन दो शिफ्टों में कर रहा है। साथ ही एक तीसरा हाल भी अध्ययन के लिए आने वाले विद्यार्थियों के बैठने में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुछ साल पहले तक यह लाइब्रेरी वीरान-सी दिखती थी। गिने-चुने विद्यार्थी ही पढ़ने के लिए यहां आते थे। प्रशासन की तरफ से लाइब्रेरी को संसाधन युक्त बनाने के साथ ही विद्यार्थियों के लिए दो सुविधायुक्त हॉल बनवाने के बाद यहां का माहौल पूरी तरह बदल गया। यहां पर बेंच, आरामदायक पंखे और पढ़ाई का बेहतर वातावरण विद्यार्थियों को उपलब्ध होने से पंजीकृत सदस्यों की संख्या भी बढ़कर रिकार्ड स्तर तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस हजार से अधिक किताबें मौजूद
लाइब्रेरी में दस हजार से अधिक किताबें मौजूद हैं। कुशीनगर से आकर नीट की तैयारी कर रही जाहंवी व तेजस्वी ने बताया कि यहां पढ़ाई के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अध्ययन सामग्री भी मुहैया हो जाती है। इससे कई महंगी किताबों को खरीदने की परेशानी भी नहीं उठाना पड़ती।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑन लाइन कक्षाएं भी
जिला लाइब्रेरी में ही अभ्युदय कोचिंग सेंटर और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित हो रही हैं। इससे साधारण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को भी कम खर्च पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मौका मिलता है।

मात्र 50 रुपये खर्च पर अध्ययन की सुविधा
जहां शहर की निजी लाइब्रेरी में हर माह 800 से 1500 रुपये तक शुल्क देना पड़ता है, वहीं जिला पुस्तकालय में अध्ययन की सुविधा एक हजार रुपये आजीवन अथवा 50 रुपये प्रतिमाह के शुल्क पर ही मिल जाती है। लाइब्रेरी संचालन डॉ. पूनम सिंह ने बताया कि पंजीयन की न्यून्तम शुल्क राशि होने के कारण ही विद्यार्थियों का रुझान यहां अध्ययन के लिए लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed