{"_id":"6488c1f54219345d6a0aa4c4","slug":"government-dedicated-to-farmers-laborers-women-barabanki-news-c-13-1-287427-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं के लिए समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं के लिए समर्पित
Wed, 14 Jun 2023 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
महादेवा (बाराबंकी)। मोदी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में बेहतर कार्य कर लोगों के जीवन में परिवर्तन ला दिया है। भाजपा सरकार किसानों, मजदूरों, महिलाओं व वंचित तबकों के लिए समर्पित है। कई योजनाएं चल रही हैं। ये बातें मंगलवार को सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने अशोकपुर चाचूसरांय गांव में विकास तीर्थ अवलोकन व जनसभा कार्यक्रम के दौरान कहीं।
उन्होंने आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, पेयजल, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाएं गिनाईं। कहा कि विपक्ष हमेशा ही देश और सरकार के प्रति नकारात्मक सोच रख रहा है। जबकि भाजपा सकारात्मक सोच के साथ विगत नौ वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के विकास में लगी है। एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि रामनगर क्षेत्र में जो फायर स्टेशन बना है, इससे किसानों को लाभ मिलेगा। अब फतेहपुर और बाराबंकी से आग बुझाने के लिए गाड़ियां नहीं मंगानी पड़ेंगी।
विधायक साकेंद्र वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। इससे पहले सांसद ने जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेस, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेन्द्र वर्मा, दिनेश रावत के साथ मलौली गांव में बनाए गए कल्याणी नदी के पुल, साधारणपुर में 11.20 करोड़ रुपये की लागत से बने फॉयर स्टेशन व अशोकपुर चाचूसरांय में आईटीआई कॉलेज का अवलोकन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, बैजनाथ रावत, प्रमोद तिवारी, रोहित सिंह, नीरज दास, शैलेंद्र सिंह, कमलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।