{"_id":"6188295102e5745381782aa2","slug":"gopashtami-program-will-be-held-in-11-blocks-barabanki-news-lko60340762","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रखंडों में 11 से होगा गोपाष्टमी कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रखंडों में 11 से होगा गोपाष्टमी कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। सुमेरगंज स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें गोपाष्टमी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।
बैठक में तय हुआ कि जिले के सभी प्रखंडों में 11 से 14 नवंबर के बीच गोपाष्टमी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें गाय के पूजन के उपरांत उसके वैज्ञानिक, धार्मिक व आर्थिक महत्व के बारे में लोगों को बताया जाएगा। 10 से 30 नवंबर तक धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम करने की रूपरेखा बनायी गयी। धर्म रक्षा निधि के लिए रसीद, कूपन तथा पूजन के माध्यम से समर्पण कराने की जानकारी दी गयी। प्रत्येक प्रखंड में न्यूनतम 20 गांवों में पूजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि एकत्रित धर्म रक्षा निधि से सनातन धर्म की स्थापना व पिछड़े क्षेत्रों में एक लाख एकल विद्यालय, 1200 छात्रावास, 850 मेडिकल वैन, 750 गोशाला, 32 वेद विद्यालय आदि का संचालन किया जाता है। बैठक में मुख्य रूप से विभाग मंत्री शिव प्रताप सिंह, जिला मंत्री दुर्गा प्रसाद पांडेय, जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजकुमार सिंह, संजय जायसवाल, धर्म प्रसार प्रमुख विपिन तिवारी, गोरक्षा प्रमुख शिव बहादुर सिंह व बजरंग दल जिला संयोजक संजय पाल आदि मौजूद रहे।