{"_id":"59ac4c9e4f1c1b11278b4fff","slug":"god-ho-dev-ganapati-deva-who-exceeded-you","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन...
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
विसर्जन यात्रा निकालते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘गणपति बप्पा मोरिया...’ के जयकारों के साथ हवा में उड़ते गुलाल संग श्रद्धालु खूब थिरके। शनिवार को बप्पा के गीतों पर झूमते श्रद्धालुओं ने विसर्जन यात्रा निकाली। वहीं कल्याणी नदी के घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा। कल्याणी नदी के निर्मल जल में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान ‘देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढकर कौन...’ व ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आना...’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
शनिवार को निकाली गई विसर्जन यात्रा मेें भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रसूलपुर से एसके तिवारी के सान्निध्य में गणेश प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। दोपहर एक बजे विसर्जन यात्रा रवाना हुई। मार्ग में प्रसाद का वितरण हुआ। विसर्जन यात्रा के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई। भांगड़ा की धुन और उड़ रहे गुलाल के बीच युवतियों ने खूब नृत्य किया।
फतेहपुर कस्बे में आठ दिनों से चल रहे गणेश महोत्सव के बाद रविवार को विसर्जन यात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा के दौरान रथों पर सुशोभित भगवान गणपति की सुंदर प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। दो-दो घोड़े वाले रथ पर विराजमान भगवान गणेश की जगह-जगह आरती उतारी गई। कहीं फूलों की बौछार तो कहीं गुलाल की बरसात से पूरे नगर में होली जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
डीजे पर भगवान गणपति के देवा हो देवा गणपति देवा तुमसे बढ़कर कौन आदि भजनों की धुन पर लोग थिरक रहे थे। वहीं महिलाओं ने भी गुलाल व फूलो की बौछार करते हुए इस उत्सव का जमकर आनंद उठाया। शोभायात्रा मुंशीगंज चौराहा होते हुए पटेल चौराहा पहुंची, यहां से बेलहरा चौराहे होते हुए जोशी टोला ब्लॉक तिराहे पहुंची जहां दही-हांडी का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद शक्तिधाम महादेव तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी पुलिस फोर्स व पीएससी के जवानों समेत एसडीएम संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार यादव मुस्तैद दिखे। वहीं सांसद प्रियंका सिंह रावत ने भी विसर्जन जुलूस में शामिल होकर भारी बारिश के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देख सराहना की। देर शाम पहुंचे क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने भी भगवान गणेश का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।