{"_id":"6209553aa4cbc176c9451820","slug":"girl-dies-in-road-accident-three-serious-barabanki-news-lko617694053","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बालिका की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बालिका की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (बाराबंकी)। तेज रफ्तार असंतुलित हुई कार एक ठेलिया से टकरा गई। हादसे में ठेलिया सवार एक बालिका की मौके पर मौत हो गई जबकि पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल हो गए। तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा रविवार की देर शाम रामनगर-फतेहपुर मार्ग पर स्थित बिकनापुर मोड़ के पास हुआ। रविवार को थाना क्षेत्र के गौरा पुरवा निवासी मंगल अपने बेटे हरेंद्र व तेलवारी निवासी हरिराम के साथ बहू को विदा कराने थाना क्षेत्र के ही सिलौटा गांव गए थे। वहां से देर शाम कार से वापस घर लौट रहे थे। दुर्गापुर नौबस्ता निवासी माता प्रसाद कार चला रहा था। तेज रफ्तार कार सामने जा रही है दूसरी कार से टकराने के बाद असंतुलित होकर कुछ दूरी पर जा रही ठेलिया से टकरा गई।
हादसे में ठेलिया लेकर जा रहे अमोली कला निवासी राम सुमिरन व उनकी बेटी सोनम (10), जूली (6), कार सवार मंगल व हरेंद्र घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा मौके पर पहुंचे। घायलों को आननफानन सीएचसी रामनगर पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं प्राथमिक उपचार के बाद राम सुमिरन, उसकी बेटी जूली व हरेंदर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हादसे में बालिका की मौत हुई है जबकि चार लोग घायल हुए जिनमें से तीन को गंभीर दशा में रेफर किया गया है। बालिका के शव को पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी की जा रही है।