फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Get registration, otherwise the connection will be cut

कराएं पंजीकरण वरना कटेंगे कनेक्शन

Sat, 20 Mar 2021 01:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Get registration, otherwise the connection will be cut
बाराबंकी। एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत घरेलू व किसान उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत सरचार्ज छूट का लाभ मिलेगा। अधीक्षण अभियंता ने बैठक कर सभी अधिशासी अभियंता, एसडीओ व अवर अभियंताओं को पंजीकरण कराने के लिए शिविर लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही संविदा कर्मचारियों को सूची देकर बकाएदारों को ओटीएस के लिए प्रेरित करने का भी निर्देश दिया है। पंजीकरण न कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में घरेलू व निजी नलकूप के बकाएदार करीब एक लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से अभी तक करीब 24 हजार उपभोक्ताओं ने ही पंजीकरण कराया है। बीते दिन अधीक्षण अभियंता संजीव राणा ने बैठक कर सख्त निर्देश दिए कि राजस्व वसूली में तेजी लाएं। लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं को संविदा कर्मी के माध्यम से पंजीकरण के लिए प्रेरित किया जाए। बकाएदार उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ मिल सके। अगर बकाएदार उपभोक्ता पंजीकरण नहीं कराएंगे तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बकाएदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए ओटीएस योजना की पंजीकरण तिथि बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है। घरेलू एवं निजी नलकूप उपभोक्ता योजना के तहत पंजीकरण कराकर लाभ ले सकते हैं। पंजीकरण के समय उपभोक्ता को 31 जनवरी 2021 तक के अपने बकाया मूल धनराशि का तीस प्रतिशत एवं मासिक बिल की रकम जमा करनी होगी। उपभोक्ता का 31 जनवरी तक बकाये पर लगा अधिभार माफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता संजीव राणा ने बताया कि बकाएदार घरेलू एवं निजी नलकूप उपभोक्ता ओटीएस के तहत पंजीकरण कराकर सरचार्ज में छूट का लाभ पा सकते हैं। अगर उपभोक्ताओं ने बीते वर्ष आसान किस्त योजना या आसान किसान किस्त योजना में रजिस्ट्रेशन कराया था, मगर वे किस्तें जारी नहीं रख सकें हो तो वे इस योजना में रजिस्ट्रेशन कराएं। पंजीकरण कराने पर सरचार्ज माफी का लाभ दिया जाएगा। पंजीकरण तिथि बीतने के बाद बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed