{"_id":"6413719797d96ff80001b0f4","slug":"garbage-disposal-center-stalled-40-tons-of-garbage-being-dumped-everyday-barabanki-news-c-13-1-131486-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कूड़ा निस्तारण केंद्र ठप, हर रोज डंप हो रहा 40 टन कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कूड़ा निस्तारण केंद्र ठप, हर रोज डंप हो रहा 40 टन कूड़ा
Fri, 17 Mar 2023 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पिछले नौ माह से बंद पड़े कूड़ा निस्तारण केंद्र को शुरू कराने के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। शहर से निकलने वाला गीला कचरा यहां महीनों से डंप हो रहा है जिसके चलते लाखों की मशीनें जंक खाकर सड़ने लगी हैं।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पिछले दो माह से प्रस्ताव तैयार कर कूड़ा निस्तारण केंद्र को दोबारा शुरू कराने का रटा-रटाया जवाब दे रहे हैं, लेकिन मरम्मत और संचालन कब शुरू होगा इसका जवाब किसी के पास नहीं। ऐसे में शहर के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। शहर के अधिकांश मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेर स्वच्छता अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं।
नगर पालिका नवाबगंज में कुल 29 वार्ड हैं जिनमें करीब साढ़े तीन लाख की आबादी निवास करती है। इन वार्डों की सफाई और डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए 425 सफाई कर्मचारी लगे हैं। इसके साथ ही नगर पालिका की तमाम मशीनरी भी शहर को साफ रखने के लिए लगी है। लेकिन कूड़े के ढेर से निजात नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
यहां प्रतिदिन 40 टन कूड़ा निकल रहा है, जिसके निस्तारण का जिम्मा ककरहिया में लगे कूड़ा निस्तारण केंद्र पर था। करीब नौ माह पहले यहां पर लगी मशीनें जल गई थीं। संचालन कर रही एजेंसी ने भी किनारा कर लिया था। इसके बाद से अब तक नगर पालिका के अधिकारी कूड़ा निस्तारण केंद्र पुन: शुरू करने का हवाहवाई दावा ही कर रहे हैं। फिलहाल इसका इस्तेमाल कूड़ा डंप करने के लिए हो रहा है जिससे यहां कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए हैं। डंपिंग जोन के अभाव में शहर
की तमाम गलियों, चौराहों, पड़ाव घरों से कूड़ा उठाना भी मुश्किल हो रहा है। जमुरिया नाला भी धीरे-धीरे कूड़े से पटने लगा है।
ककरहिया में कूड़ा निस्तारण केंद्र के संचालन के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट एकॉर्ड हाइड्रो एअर बाराबंकी के साथ करार हुआ था। कंपनी ने कूड़ा निस्तारण से किनारा कर लिया है। इसके बाद भी नगर पालिका और कंपनी के मध्य करार समाप्त नहीं हो पाया है। नगर पालिका ने करार निरस्त करने के लिए पत्र तो लिखा, लेकिन वह भी अधर में है।
नगर पालिका क्षेत्र के मंझिलेपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर संचालित किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन तीन से चार टन कूड़े का निस्तारण हो रहा है, जो स्वच्छ नगर के सपने को साकार करने के लिए काफी नहीं है।
कूड़ा निस्तारण केंद्र पर लगीं तीन मशीनों की मरम्मत के लिए 54 लाख रुपये का प्र्रस्ताव तैयार हुआ था। इस प्रस्ताव को डीएम ने स्वीकृति दे दी है। सीएनडीएस को कार्य कराने का जिम्मा सौंपा गया है। जल्द ही कागजी कार्यवाही पूरी कराकर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
- पवन कुमार, ईओ