फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   garbage

शहर में दस हजार टन कूड़ा डंप, आठ माह से बंद पड़ा प्लांट

Sun, 21 Nov 2021 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
garbage
बाराबंकी। शहर में लगा कूड़ा निस्तारण प्लांट बीते आठ माह से बंद है। इसके चलते करीब 10 हजार टन कूड़ा डंप हो गया है। शहर में कूड़ा डंप होने से जहां बदबू फैल रही है वहीं बीमारी फैलने का भी खतरा बढ़ गया है। प्लांट के संचालक को नगर पालिका प्रशासन ने तीन बार नोटिस भेजा है लेकिन उसके बाद भी इसको शुरू नहीं किया गया है। एक दिन में जहां इस प्लांट की ढाई सौ टन कूड़ा डंप करने की क्षमता है वहीं इससे ढाई मेगावट बिजली भी बनाई जाती है।
विज्ञापन

शहर में बनवा इलाके में यह प्लांट सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट योजना के तहत 11 अप्रैल 2013 से चल रहा है। दस बीघे में यह प्लांट लगा हुआ है। नगर पालिका की सफाई निरीक्षक गीता मौर्या की माने तो शहर से प्रतिदिन करीब 50 टन कचरा निस्तारण प्लांट पहुंचाया जाता है। ऐसे में बीते आठ माह से भी अधिक समय से प्लांट बंद होने से यहां 10 हजार टन से भी अधिक कूड़ा एकत्र हो गया। बीते तीन अप्रैल को इस प्लांट में आग लग गई थी। इसके बाद से इसका संचालन बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

नियम है कि प्लांट के पांच सौ मीटर आसपास कोई आबादी वाली कॉलोनी न हो। लेकिन यहां प्लांट के बगल से ही कॉलोनी बसी है। ऐसे में यहां पड़े कूड़े से चारों तरफ दुर्गंध फैली हुई है। इससेे लोग परेशान हैं। नगर पालिका के ईओ पवन कुमार का कहना है कि बीते अप्रैल में आग लगने से कूड़ा प्लांट बंद हो गया था। सके बाद से अभी तक दोबारा इसका संचालन नहीं शुरू हो सका है। प्लांट संचालक को तीन बार नोटिस भेजा गया है। जिसमें बताया गया है कि दस दिनों के अंतराल में प्लांट शुरू होगा। यदि ऐसा नहीं हो सका तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 करोड़ से बना था प्लांट
शहर से दूर बनवा में करीब 25 करोड़ की लागत से कूड़ा निस्तारण प्लांट बनाया गया है। यहां प्रतिदिन ढाई सौ टन कूड़े का निस्तारण किया जाता है। इससे प्रतिदिन ढाई मेगावॉट बिजली पैदा की जाती है तथा 60 से 70 टन कंपोस्ट खाद बनती है। प्रिडाइजेस्टर, श्रेडर, व्रिक्स मशीन और टेंप्रेचर एडजस्टमेंट, प्लामेड कंबेयर आदि मशीनें यहां लगी हुई है।

मंत्री से लेकर चंडीगढ़ की टीम पहुंची थी प्लांट देखने
इस कूड़ा निस्तारण प्लांट का हाल जानने बीते दिनों प्रदेश के नगर विकास मंत्री पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने यहां की तरह अन्य जिलों में भी प्लांट लगाने की बात कही थी। वहीं चंडीगढ़ की टीम भी प्लांट देखने आई थी जिसके बाद वहां भी ऐसे प्लांट को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed