फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fsda

पनीर, मिल्ककेक, दूध समेत भरे आठ नमूने

Sat, 27 Nov 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
fsda
बाराबंकी। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एफएसडीए द्वारा जिले में अभियान चलाकर पनीर, दूध, मिल्ककेक समेत आठ नमूने भरकर जांच को भेजे गए। टीम की इस कार्रवाई से जिले भर में खाद्य पदार्थ विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एफएसडीए की अभिहीत अधिकारी प्रियंका सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत मित्तई निवासी सोनी यादव से दूध का नमूूना भरा गया। इसी प्रकार चौरसिया बेकरी सफेदाबाद से मीठा बिस्कुट का नमूना, कृष्णा दूध डेयरी दशहराबाग स्थित विजय के प्रतिष्ठान से खोआ का नमूना भरकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन

वहीं आदित्य द्वारा संचालित सागर कैंटीन से दूध, नबीपुर रामसनेहीघाट स्थित अरशद के प्रतिष्ठान से पनीर, सरायं बरई स्थित कल्लू की दुकान से लड्डू तथा यहीं स्थित रामकेवल की दुकान से मिल्ककेक और गौराहार कुर्सी के नसीम के यहां से दूध का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा चलाए गए अभियान के तहत आठ नमूने भरकर जांच को भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस मौके पर अनिल पाल, कमल कुमार, शंकर दयाल तिवारी, डॉ. राकेश कुमार सिंह, अरविंद सिंह, कंचन लता तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed