फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Frequent urination can be a symptom of cancer

Barabanki News: बार-बार पेशाब आना हो सकता है कैंसर का लक्षण

Tue, 13 Jan 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 13 Jan 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Frequent urination can be a symptom of cancer
बाराबंकी। श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में रविवार शाम आयोजित जागरूकता शिविर में लोहिया संस्थान, लखनऊ के विशेषज्ञों ने लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति सचेत किया। जनरल सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डॉ. एसके भट्ट ने कहा कि बार-बार पेशाब आना या खुलकर न होना कैंसर का संकेत भी हो सकता है। इसे नजरअंदाज करने के बजाय समय पर इलाज कराएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के कमरा नंबर 9 से 13 में प्रत्येक मंगलवार और बृहस्पतिवार को विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहते हैं। यहां मरीजों की जांच, इलाज और ऑपरेशन निशुल्क किया जाता है। शिविर में उदयपुर (राजस्थान) के डॉ. जेके छापरवाल ने अपनी 100 सदस्यीय टीम के साथ हार्निया व हाइड्रोसिल के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉ. नीलाब व आश्रम में हार्निया व हाईड्रोसिल का ऑपरेशन करने के लिए राजस्थान से आए डॉ. जेके छापरवाल ने भी लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed