{"_id":"60ce431a8ebc3e335a0aac3b","slug":"free-distribution-of-food-grains-from-today-barabanki-news-lko5832527189","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज का मुफ्त वितरण आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज का मुफ्त वितरण आज से
विज्ञापन
बाराबंकी। सामान्य अनाज का वितरण रविवार से पूरे जिले में किया जाएगा। यह अनाज प्रधानमंत्री अन्न गरीब कल्याण योजना की तरह ही मुफ्त दिया जाएगा। इस दौरान अन्त्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड एक किलो चीनी तीन माह की एक साथ दी जाएगी लेकिन यह मुफ्त नहीं होगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही ने बताया कि सामान्य अनाज का वितरण 20 जून से किया जाएगा। इस संबंध में सभी आपूर्ति निरीक्षकों और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को 35 किलो अनाज तथा पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट पांच किलो मुफ्त अनाज दिया जाएगा। इस दौरान अन्त्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी एक साथ दी जाएगी लेकिन यह मुफ्त नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि अनाज वितरण का यह कार्य 30 जून तक चलेगा। इसके लिए कोटेदारों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। इस दौरान पोर्टबिलिटी के दौरान अनाज तो किसी भी दुकान से प्राप्त किया जा सकता है लेकिन चीनी मूल दुकान से ही मिल सकेगी।
विज्ञापन
इसलिए सभी कार्डधारकों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर अनाज प्राप्त कर लें लेकिन इस दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न करें क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।