फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four people died in accidents, two injured

हादसों में चार लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 02 Nov 2015 12:19 AM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Nov 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए ट्रेन व सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इन हादसों में एक महिला समेत दो घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन



दरियाबाद रेलवे स्टेशन के पास रविवार की सुबह ट्रेन से कटकर बाराबंकी के रहने वाले अनिल श्रीवास्तव की मौत हो गई। वहीं बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास 45 वर्षीय एक महिला रेलवे लाइन के किनारे घायलावस्था में पड़ी मिली। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ द्वारा महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


बड्डूपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अमरसंडा गांव के पास रोडवेज की एक बस ने बाइक सवार दो युवकों को रविवार की रात टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां बाइक चला रहे राहुल निवासी महमूदाबाद जिला सीतापुर की मौके पर ही मौत हो गई है वहीं उसके  साथ बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। घायल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन



मोहम्मदपुर खाला थानाक्षेत्र के ग्राम दानपुर के रहने वाले तीस वर्षीय नीरज पुत्र हरिकरन शनिवार की देर रात अपनी बाइक से सूरतगंज से घर लौट रहा था। गांव के बाहर पहुंचते ही किसी वाहन ने नीरज की बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोग जब तक मौके पर पहुंचकर युवक को इलाज के लिए लेकर भागते, तब तक उसने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई ने कहा कि हादसे के समय युवक बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहा था। थानाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने कहा जिस वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है उसके बारे में पता लगाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed