फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four more home submerged in the ghaghara river

चार और घर घाघरा नदी में डूबे

Tue, 28 Jul 2015 10:53 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
घाघरा नदी का पानी कचनापुर गांव का अस्तित्व समाप्त करने को आतुर दिख रहा है। नदी की धारा में लोहिया आवास समेत गांव के चार और लोगों के घर समा गए हैं। नदी का पानी गांव में बनी मस्जिद तक पहुंच गया है। जिससे मस्जिद के नदी में समाने का खतरा बढ़ गया है। इस गांव में लगभग 70  घर हैं। अब तक 25 घर घाघरा लील चुकी है। गांव अस्तित्व से लोगों का पलायन शुरू हो गया है। लोग परिवार समेत सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने लगे हैं।
घाघरा नदी के तेवर दिन प्रतिदिन और तीखे होते जा रहे हैं। कचनापुर गांव नदी के प्रकोप का शिकार हो रहा है। नदी की चपेट में आकर अब तक 21 घर पानी में समा चुके हैं। मंगलवार को तीन और बटोही, इश्तियाकुल और हशमत के घर नदी में समा गए हैं। इसके अलावा किलौली, अजमत, अलाउद्दीन और सिराजु के मकान कटान की चपेट में हैं। इन लोगों की मानें तो नदी का पानी जिस तरह से कटान कर रही है उससे ये घर भी किसी भी समय नदी के पानी में समा सकते हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि नदी का पानी गांव की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नदी के पानी ने गांव में बनी मस्जिद को अपनी चपेट में ले लिया है जिससे मस्जिद के नदी में किसी  भी समय समाने का खतरा बना हुआ है, लेकिन प्रशासनिक अमला इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे हम लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इश्तियाकुल निशा का लोहिया आवास भी नदी की भेंट चढ़ गया है।
इनके घर के बाहर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी पानी में डूब गया है जिससे लोगों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया है जिन लोगों के मकान नदी में समा गए हैं उनके सामने भी तमाम दिक्कतें पेश आने लगी हैं, लेकिन इसका समाधान नहीं निकल पा रहा हैं। इस गांव में लगभग 70 घर हैं। अब तक 25 घर घाघरा लील चुकी है। गांव अस्तित्व से लोगों का पलायन शुरू हो गया है।
लोग परिवार समेत सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने लगे हैं। वहीं, पीड़ित तमाम प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस बाबत एसडीएम रामनगर जयप्रकाश का कहना है कि कचनापुर गांव घाघरा नदी की कटान की चपेट में आ गया है। यहां के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ितों की मदद के लिए नायब तहसीलदार को गांव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed