{"_id":"070cb918e9f15047ed0328272a2efa84","slug":"four-house-fire-ashes-burnt-three-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से चार घर राख, तीन महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से चार घर राख, तीन महिलाएं झुलसीं
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पूरे जमादार व बरैया में लगी आग में चार घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सामान व मवेशियों के बचाने के चक्कर में तीन महिलाएं भी झुलस गईं। निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया गया है। पीड़ितों के घर में तन पर रहे कपड़े के अलावा अनाज का एक दाना भी नहीं बचा। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम पूरेजमादार में मंगलवार की दोपहर सुरेंद्र कुमार के छप्पर में अचानक आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग की लपटों ने पड़ोसी गनेश, राममनोरथ, व मैकूलाल के घर को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।
पीड़ितों के तन पर रहे कपड़े के अलावा घर में अनाज का एक दाना भी नहीं बचा। घर में रखे सामान व छप्पर के नीचे बंधे मवेशियों को बचाने के चक्कर में शिवदेवी पत्नी सुरेंद्र कुमार, मीरा पत्नी राम मनोरथ व कल्पना पत्नी सोनू तिवारी झुलस गई। इनका स्थानीय चिकित्सकों के यहां उपचार कराया गया।
विज्ञापन
बेलहरा प्रतिनिधि के अनुुसार सूरतगंज ब्लॉक के ग्राम बरैया निवासी श्यामलाल यादव के घर में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पाया। पीड़ितों के घर पर तन पर रही कपड़ों के अलावा घर में कुछ भी नहीं रहा।