फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Four arrested with Haryana liquor

हरियाणा की शराब के साथ चार गिरफ्तार

Sun, 20 Jun 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Four arrested with Haryana liquor
बाराबंकी। हरियाणा से तस्करी कर कार से बिहार ले जाई जा रही 210 बोतल शराब पुलिस ने बरामद की है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है जबकि उनके कई साथी मौके से भाग निकले जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बरामद शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उनको कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में से तीन हरियाणा के जबकि एक सहारनपुर जिले का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि रामसनेहीघाट व क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने चार शराब तस्कर अनमोल चौधरी निवासी कलसी थाना गंगोह जिला सहारनपुर, संजीत व विकास मलिक निवासी निम्बरी थाना सदर पानीपत (हरियाणा) और रवि साहू निवासी बीबीपुर थाना सदर जिंद (हरियाणा) को कोटवा सड़क फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से 218 बोतल हरियाणा ब्रांड अंग्रेजी शराब व दो कार बरामद की है। आरोपियों ने बताया कि वे लोग हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब हरियाणा व सोनीपत से लेकर लक्जरी गाड़ियों में भरकर बिहार के दरभंगा जाते हैं। दरभंगा जिले से पहले ही ग्राहक मौजूद रहते हैं जो टेलीफोन के जरिये संपर्क में रहते है।

वहां स्थित गोदाम या खेतों में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब उतार देते हैं जिससे लगभग दोगुने पैसे मिलते हैं। आरोपियों द्वारा अवैध हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब ले जाने के लिए लक्जरी गाड़ियों को पुलिस चेकिंग आदि से बचने के लिए नंबर प्लेट बदल कर स्थानीय नंबर की अवैध नंबर प्लेट लगा दिया जाता है। एसपी ने बताया कि पुलिस इस गिरोह के अन्य बदमाशों का भी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed