फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   four arrest

अंतर्राज्यीय गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

Wed, 07 Jul 2021 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
four arrest
बाराबंकी। एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के चार बदमाशों को रामसनेहीघाट पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने इनके पास से 87 एटीएम कार्ड व कार्ड स्वाइप करने वाली मशीन बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनको कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों में तीन हरियाणा व एक राजस्थान के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

एसपी यमुना प्रसाद ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि रमाकांत निवासी ग्राम कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट ने बीते दो जुलाई को एक केस दर्ज करवाते हुए बताया था कि वह कोटवासड़क पर एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गये थे जहां बूथ के अंदर पैसे निकालने की प्रक्रिया में थे कि पीछे से अज्ञात व्यक्ति ने आकर मदद करने के बहाने धोखे से एटीएम कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद 49 हजार रुपये बैंक खाते से निकाल लिए गये। इसके तहत पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी साजिद निवासी बामनी थाना जुरहरा जिला भरतपुर (राजस्थान), अनीश निवासी धौलागढ़ थाना कैम्प जिला पलवल (हरियाणा), इरशाद निवासी घंघोट थाना चांदहट जिला पलवल (हरियाणा), शाहरुख निवासी लखनका थाना हथीन जिला पलवल (हरियाणा) को कोटवासड़क के पास से सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई बैंकों के 87 एटीएम/डेविड कार्ड, एक स्वाइप मशीन व घटना में प्रयुक्त कार बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने एसबीआई एटीएम कोटवासड़क में एटीएम/डेविड कार्ड बदल कर की गई घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोगों का एक गिरोह है जिसका सरगना साजिद है। बताया कि हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, उत्तराखण्ड व बिहार राज्य में विभिन्न स्थानों पर एटीएम केबिन में घुसकर पहले एटीएम मशीन में लगी बटनों को दबाकर मिस मैच कर देते है और जब कोई व्यक्ति रुपये निकालने के लिए आता है तो उसका एटीएम कार्ड काम नहीं करता है।
उसके बाद हम लोग मदद करने के बहाने पीछे से एटीएम कार्ड का पिन कोड ले लेते हैं और मौका पाकर एटीएम कार्ड को उसी बैंक के एटीएम कार्ड से बदल देते हैं। विशेषकर एसबीआई, एचडीएफसी, एक्सिस और पीएनबी के एटीएम मशीनों को चिन्हित करते हैं। बदले गये एटीएम कार्ड को स्वाइप मशीन के माध्यम से रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं।

यह स्वाइप मशीन हमारे साथी आजाद निवासी घंघोट थाना चांदहट जिला पलवल (हरियाणा) की है। ट्रांसफर किये गये रुपयों को आजाद द्वारा विड्रॉल किया जाता है और बाद में आपस बंटवारा कर लेते हैं। इनके द्वारा लगातार कई राज्यों में भोले-भाले व्यक्तियों के साथ इस तरह की घटना कारित की गयी है, जिसकी कुछ लोगों द्वारा शिकायत भी दर्ज नहीं करायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed