फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Formation of 332 panchayats, development work will be done faster

332 पंचायतों का गठन, तेजी से होंगे विकास कार्य

Sun, 20 Jun 2021 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Formation of 332 panchayats, development work will be done faster
बाराबंकी। पंचायतों के गठन का कोरम पूरा न होने व ग्राम प्रधानों के निधन के कारण 332 असंगठित पंचायतों का शनिवार को गठन हो गया। इन सभी पंचायतों के प्रधान व सदस्यों को बीडीओ ने वर्चुअल शपथ दिलाई। इसके ठीक बाद खुली बैठक की छह समितियों के गठन का काम भी पूरा कर लिया गया। अब इन पंचायतों में भी विकास कार्यों को गति मिलेगी।
विज्ञापन

जिले की 1161 ग्राम पंचायतों में से चार पंचायतों में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों का निधन होने व 328 में कोरम पूरा न होने के चलते गठन नहीं हो पाया था। ऐसे में असंगठित 332 पंचायतों में विकास कार्य भी ठप थे। मगर, उप चुनाव में हैदरगढ़ की रनापुर पंचायत में राजीव मोहन चौधरी निर्विरोध तो निंदूरा, सिद्धौर व बंकी ब्लॉक की एक-एक पंचायत में जीते प्रधान व सदस्यों को शनिवार को खंड विकास अधिकारी ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

वर्चुअल शपथ ग्रहण समारोह में 332 ग्राम प्रधान व 3231 पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण के बाद सभी 1161 पंचायतों के गठन का काम पूरा हो गया। खुली बैठक के बाद छह समितियों के गठन का काम भी पंचायतों में पूरा हो गया। ऐसे में अब इन पंचायतों के विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्राम प्रधान प्रस्ताव बनाकर पंचायत का काम करा सकेंगे। डीपीआरओ रणविजय सिंह ने बताया कि शनिवार को शपथ ग्रहण के बाद शत-प्रतिशत पंचायतों के गठन का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed