फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   food poisioning

दूषित मछली-चावल खाकर 15 बीमार

Sun, 26 Sep 2021 12:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
food poisioning
सिद्धौर (बाराबंकी)। खुले बाजार में बिकने वाले सरसों के तेल से बनी मछली और चावल खाने के बाद करीब 15 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां 12 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जहां पर सभी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जानकारी पर सीएमओ ने एसीएमओ के नेतृत्व में टीम को जांच के लिए भेजा है। टीम ने मौके से इस्तेमाल की खाद्य सामग्री का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है। वहीं सीएमओ और सीएमएस डॉ. बीके सिंह ने इमरजेंसी में पहुंचकर भर्ती पीड़ितों का हाल जाना।
विज्ञापन

क्षेत्र के इलिचपुर में ईंट-भट्ठे पर काफी संख्या में गैर प्रांत के मजदूर कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार को भट्ठे पर मजदूरों में हफ्ता बांटा गया था। पैसा पाने के बाद ज्यादातर मजदूर सेमरावां में लगने वाली साप्ताहिक बाजार पहुंचे और वहां से खुला सरसों का तेल और मछली खरीद लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि सरसों तेल से बनी मछली और चावल खाने के बाद हम लोगों की हालत बिगड़ने लगी। जिस पर भट्ठे पर मौजूद अन्य लोगों ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से बौरा, गनेश, रामू, सलोनी, ऐश्वर्य, टिंकू, राधा, इंशी, सोमवीर, आशिक, सरजू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
वहां पर सभी को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा सावित्री, गुड़िया अशोक और रामू का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही सीएमओ के आदेश पर एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मौके से इस्तेमाल किए गए सरसों के तेल आदि का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा है।
जांच को भेजी गई है टीम
सिद्धौर क्षेत्र में एक भट्ठे पर कार्य करने वाले श्रमिक और उनके कई बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए हैं। सूचना मिलते ही सीएचसी अधीक्षक के साथ ही मुख्यालय से एसीएमओ के नेतृत्व में टीम को भेजा गया है। मैंने स्वयं अस्पताल जाकर पीड़ितों का हाल जाना और बेहतर उपचार के आदेश दिए गए हैं।

-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का न करें प्रयोग
कोठी क्षेत्र के सेमरावां बाजार में खुलेआम खाद्य पदार्थों की बिक्री किए जाने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही यहां पर टीम भेजकर खाद्य पदार्थों का नमूना भरा जाएगा। जो लोग ऐसा कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों से बार-बार अपील की जाती है कि खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग न करें।
-प्रियंका सिंह, अभिहीत अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed