{"_id":"5b589a0b4f1c1b58488b6d98","slug":"flood-situation-grim","type":"story","status":"publish","title_hn":" घाघरा लाल निशान पार, पलायन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा लाल निशान पार, पलायन शुरू
Amarujala
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
लोगों को परेशानी
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाघरा के जल स्तर में बढ़त होने से पानी गांवों में घुसने लगा है। इससे बड़ी संख्या में लोगों ने घरों को छोड़कर सुरक्षित ठिकानों की तरफ जाना शुरू कर दिया है। मवेशियों के साथ ही राशन और अन्य व्यवस्था लेकर अधिकांश ग्रामीणों द्वारा बांध पर शरण ली जा रही है। घरों से सामान लादकर ले जाने के लिए नाव की व्यवस्था नहीं हो पाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार दिनों से घाघरा के जलस्तर में लगातार बढ़त जारी है।
विज्ञापन
बुधवार शाम तक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 11 सेमी ऊपर पहुंचकर भले ही स्थिर हो गया हो लेकिन तराई में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। नदी के खौफ से करीब एक दर्जन गांव के लोगों ने पलायन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
टिकैनगर प्रतिनिधि के अनुसार घाघरा नदी में बढ़ते जलस्तर के साथ अब नदी का पानी क्षेत्र के ग्राम परसावल, रायपुर, नैपुरा आदि गांवों में घुस रहा है। कई घरों के दरवाजे घिर जाने के बाद पानी बढ़ता देख लोग पलायन के लिए मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
घाघरा नदी का पानी खतरे का निशान पार चुका है। जिन गांवों के लोग बाढ़ के चपेट में आ सकते वहां के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। इसके अलावा राजस्व कर्मियों को बाढ़ चौकियों पर मुस्तैद रहने के आदेश दिए गए हैं।
संदीप कुमार गुप्ता, एडीएम