फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   flood

गोबरहा के पास कटान तेज

Fri, 07 Aug 2020 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
flood
बाराबंकी। सरयू का जलस्तर कम होने के साथ ही गोबरहा गांव के पास कटान तेज हो गई है। नदी के किनारे पर बने सात घरों के नदी में समाने का खतरा मंडराने लगा है। इन घरों से नदी का पानी महज पांच फिट दूर है। कटान की गति को देखते हुए मकानों के जल्द ही सरयू में समाने की ग्रामीणों को पूरी आशंका है। आरोप है कि प्रशासन कटान रोकने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के गोबरहा गांव के पास कटान तेज होने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। गांव के रवि नंदन, नकछेद, राजकुमार, भोले, हरिनाथ, लवकुश, राजन आदि के घर नदी के निशान पर आ गए हैं। नदी का पानी घरों से महज पांच फिट दूर है। ऐसे में लोग अपने घर का सामान निकालने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कभी भी उनके घर नदी में समा सकते हैं। इस बीच शुक्रवार करो सहायक अभियंता अंकित सिंह ने गोबरहा के कटान क्षेत्र का दौरा किया। बताया कि पानी का बहाव गांव की तरफ है। ऐसे में कटान रोकने का काम अभी नहीं किया जा सकता है। इन घरों को बचाना मुश्किल है। तहसीलदार सिरौलीगौसपुर अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि गोबरहा गांव के निकट हो रही कटान की जानकारी बाढ़ खंड के अधिकारियों को दी गई। सहायक अभियंता मौके का जायजा लेने के लिए गए थे। कटान को रोकने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed