फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   five lost life in road accident

सड़क व ट्रेन हादसे में एक महिला समेत पांच की सांसे थमी

Mon, 09 May 2022 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
five lost life in road accident
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क व ट्रेन हादसों में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक सहायक चकबंदी अधिकारी का पेशकार भी शामिल है। पुलिस व जीआरपी ने सभी मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अगेहरा मजरे बिरौली निवासी अजय वर्मा उर्फ बउवा की डलाईपुरवा गांव के समीप ट्रेन से कटकर शनिवार की रात मौत हो गई है।
विज्ञापन

अजय हरदोई में सहायक चकबंदी अधिकारी के कार्यालय में पेशकार था। वो परिवार में एक तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है। एसओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। भाई की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

रामसनेहीघाट कोतवाली के पहरूपुर गांव निवासी शिक्षामित्र अरविंद मिश्रा रविवार को पत्नी चेतना देवी (48) के साथ दरियाबाद बाजार बेटी की विदाई की खरीददारी करने बाइक से आ रहे थे। बाजार के करीब एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अरविंद सड़क किनारे गिरे तो पत्नी चेतना ट्रक के नीचे आकर घिसटती हुई काफी दूर तक चली गई। घायल दंपती को गंभीर हालत में सीएचसी मथुरानगर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां मौजूद चिकित्सक बीएल वर्मा ने महिला को मृत घोषित कर दिया, अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक व क्लीनर वाहन छोड़कर फरार हो गए।एक और हादसा जैदपुर- सिद्वौर मार्ग पर शनिवार की देर रात हुआ। थाना व कस्बा जैदपुर के मोहल्ला अली अकबर कटरा निवासी रमेश चंद्र (33) बाइक से घर लौट रहा था। गांव के बाहर अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

नगर कोतवाली के बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर सवार होते समय मसौली थाना क्षेत्र के मलौली निवासी आशीष त्रिपाठी (35) का पैर फिसल गया। इससे नीचे गिरे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। आशीष लखनऊ में रहकर व्यवसाय करता था, शनिवार को वह अपने घर जा रहा था। फैजाबाद रेल खंड पर जीआरपी के सिंग्नल प्वाइंट के समीप ट्रेन से उतरते समय एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। दोनों शवों को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed