फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five friends at one go

एक साथ रुखसत हो गए पांच दोस्त

Sun, 03 Sep 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Sun, 03 Sep 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five friends at one go
बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
 भगौली तीर्थ के पास हुए कार हादसे ने पांच घरों के चिराग बुझा दिए हैं। इनमें किसी ने अपना बेटा खोया तो किसी नव विवाहिता की मांग का सिंदूर उजड़ गया। वहीं, मासूम बच्चों के सिर से बाप का साया छिन गया है। हादसे के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोगों का कहना है कि हादसे के शिकार पांचों युवक अच्छे दोस्त थे और हमेशा साथ ही रहते थे। लेकिन ईश्वर को शायद यह मंजूर नहीं था, जिससे इन सभी को एक साथ ही दुनिया छोड़नी पड़ गई। 
विज्ञापन


हादसे का शिकार हुए अतुल कुमार ही कार चला रहे थे। अतुल बीटेक का छात्र था और उसका विवाह 23 नवंबर 2016 को ग्राम हैबतपुर निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री खुशबू के साथ हुआ था। अतुल की मौत के बाद उसके घर में उसका भाई अजय कुमार ही है। इनकी पत्नी का रो-रोकर हाल बेहाल था। दूसरे मृतक अनूप कुमार खेती का कार्य करता था। इनकी भी दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। इनके घर में 15 दिन पूर्व पुत्री ने जन्म लिया है।
विज्ञापन


हादसे में मृत अनूप व विनोद कुमार में आपस में अच्छी दोस्ती थी। विनोद कुमार योगा गुरु के नाम से मशहूर था। विनोद के साथ लगकर अनूप भी अपनी रोजी रोटी का कार्य करता था। विनोद कुमार के एक भाई श्रवण कुमार ही अब मात्र घर का चिराग बचे हुए हैं। चौथे मृतकों में अनवर अली का नाम आता है जो कि मजदूरी करके अपने इन साथियों के बीच में जीवनयापन कर रहा था। इनके चार बच्चे हैं, जिनका पालन पोषण कैसे होगा, इसे लेकर हर कोई परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हीं पांचवें मृतक श्रवण कुमार पेस्टीसाइड की दुकान चलाते थे, वह भी दो भाई हैं। श्रवण कुमार के दो पुत्र अंकुल व अंश हैं। श्रवण के भाई पवन कुमार का कहना है कि इन पांचों दोस्तों में आपस में गहरी दोस्ती थी। रविवार की सुबह यह लोग महमूदाबाद से फतेहपुर के लिए निकले थे। फतेहपुर आने के बाद यह लोग अपने घर वापस जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया और पांचों दोस्त एक साथ काल के गाल में समां गए।  

मृतकों के परिवारीजनों का सीएचसी परिसर में रो-रोकर हाल बेहाल था। बदहवास लोगों की चीख पुकार ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। हादसे की सूचना पर मौके पर डीएम अखिलेश तिवारी व एसपी अनिल कुमार सिंह ने सीएचसी पहुंचकर हादसे को दु:खद बताते हुए मृतक के परिवारीजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

वहीं, क्षेत्रीय विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा व महमूदाबाद विधायक नरेंद्र कुमार वर्मा ने भी सीएचसी पहुंचकर मृतकों के परिवारीजनों को ढांढस बंधाया।  एसपी ने कहा कि कार की रफ्तार तेज होने से यह हादसा हुआ है। कप्तान ने कहा कि सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और सिपाहियों ने पानी में कूदकर कार सवार युवकों को बचाने का भरसक प्रयास किय, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी है। 


हादसे के बाद पानी में कार समेत पड़े पांचों लोगों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचे बड्डूपुर थाने के सिपाही करुणाकर, आशीष व आकाश ने पानी में कूदकर सभी को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उनकी कड़ी मशक्कत भी युवकों को बचा न सकी। सिपाहियों ने पानी में छलांग लगाकर कार का शीशा तोड़कर पांचों को बाहर निकाल, जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed