{"_id":"0f7f6a857490c3892b4ca6577d60a058","slug":"five-doctors-and-eight-employee-were-absent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच डॉक्टर व आठ कर्मचारी मिले नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच डॉक्टर व आठ कर्मचारी मिले नदारद
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ द्वारा कराए गए निरीक्षण में कोटवाधाम अस्पताल बंद मिला। निरीक्षण करने गए एसीएमओ को यहां पर ताला लटकता दिखाई दिया। इसके अलावा अन्य केन्द्रों के निरीक्षण में पांच डॉक्टर और आठ कर्मचारी नदारद पाए गए। जिस पर सीएमओ ने सभी का वेतन काटते हुए जवाब तलब किया है।
सीएमओ डॉ. रविन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को एसीएमओ डॉ. जेता सिंह और डॉ. वीके श्रीवास्तव को भेजकर दरियाबाद सीएचसी का निरीक्षण कराया गया तो यहां पर तैनात डॉ. मुक्ता गुप्ता और टेक्नीशियन प्रियंका श्रीवास्तव बिना सूचना के गायब मिली।
जिस पर इनका एक दिन का वेतन काट दिया गया है। जब डॉक्टरों की टीम कोटवाधाम अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची तो वह बंद मिला यहां पर 11 बजे ताला लटक रहा था। जिस पर यहां पर तैनात चिकित्सक रामशंकर यादव को पूरे माह का वेतन रोक दिया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उधौली पर तैनात डॉ. एडब्ल्यू खान एएनएम मिथलेश और कर्मचारी विजय भी बिना सूचना के नदारद पाए गए।
विज्ञापन
सीएचसी टिकैतनगर में तैनात डॉ. फातिमा और डॉ. मौसूबा खातून नदारद थीं वहीं एचईओ आरके चौधरी एलटी विनोद कुमार, स्टाफ नर्स सरोज बाला, कर्मचारी रईसुलनिशा और पुरुषोत्तम भी मौजूद नहीं थे। निरीक्षण करने गई टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट शाम को सीएमओ को सौंप दी। जिस पर सीएमओ ने सभी का वेतन काटते हुए जवाब तलब किया है। सीएमओ ने कहा कि बिना सूचना के यदि कोई भी चिकित्सक और कर्मचारी गायब पाया गया तो उसका पूरे माह का वेतन रोक दिया जाएगा। चुनाव के दौरान इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।