{"_id":"5debf4b28ebc3e1bee07fc0e","slug":"firing-barabanki-news-lko4965137156","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक समारोह में फौजी ने चलाई गोली, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैवाहिक समारोह में फौजी ने चलाई गोली, दो गंभीर
विज्ञापन
बाराबंकी। शासन-प्रशासन की सख्ती और कार्रवाई के बावजूद हर्ष फायरिंग रुक नहीं रही है। देवा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक वैवाहिक समारोह में फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। उन्हें परिवारीजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग सेना के एक जवान के लाइसेंसी रिवाल्वर से की गई। शस्त्र को जब्त करने की कार्रवाई शुरू करने के साथ पुलिस फौजी की तलाश कर रही है। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने ही स्वयं से दर्ज की है।
एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि देवा क्षेत्र के ग्राम घेरी मजरे नई बस्ती में शुक्रवार रात भगवान सिंह की पुत्री का वैवाहिक समारोह था। द्वारचार के समय फायरिंग की गई। दो लोगों को गोली लगने से हड़कंप मच गया। घायल दोनों लोगों को उनके परिवारीजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर चले गए। गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह ने जांच की तो पता लगा कि लड़की के चाचा व सेना में तैनात श्रीनिवास सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की थी। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लड़की के मौसा जसपाल सिंह (45) निवासी लखीमपुर खीरी व घेरी मजरे नई बस्ती गांव निवासी अमन यादव (25) घायल हो गए।
गोली लगने से कार्यक्रम स्थल में भगदड़ मच गई। दोनों घायलों को परिवारीजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्रभारी कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में विशुनपुर चौकी इंचार्ज शिखा सिंह की तहरीर पर फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों घायलों के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी रिवाल्वर सहित फरार बताया जा रहा है। आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।