फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   firing

वैवाहिक समारोह में फौजी ने चलाई गोली, दो गंभीर

Sun, 08 Dec 2019 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
firing
बाराबंकी। शासन-प्रशासन की सख्ती और कार्रवाई के बावजूद हर्ष फायरिंग रुक नहीं रही है। देवा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक वैवाहिक समारोह में फायरिंग की गई। इस दौरान गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। उन्हें परिवारीजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग सेना के एक जवान के लाइसेंसी रिवाल्वर से की गई। शस्त्र को जब्त करने की कार्रवाई शुरू करने के साथ पुलिस फौजी की तलाश कर रही है। घटना की रिपोर्ट पुलिस ने ही स्वयं से दर्ज की है।
विज्ञापन

एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि देवा क्षेत्र के ग्राम घेरी मजरे नई बस्ती में शुक्रवार रात भगवान सिंह की पुत्री का वैवाहिक समारोह था। द्वारचार के समय फायरिंग की गई। दो लोगों को गोली लगने से हड़कंप मच गया। घायल दोनों लोगों को उनके परिवारीजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर चले गए। गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाली प्रमोद कुमार सिंह ने जांच की तो पता लगा कि लड़की के चाचा व सेना में तैनात श्रीनिवास सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की थी। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लड़की के मौसा जसपाल सिंह (45) निवासी लखीमपुर खीरी व घेरी मजरे नई बस्ती गांव निवासी अमन यादव (25) घायल हो गए।
विज्ञापन

गोली लगने से कार्यक्रम स्थल में भगदड़ मच गई। दोनों घायलों को परिवारीजन उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्रभारी कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इस मामले में विशुनपुर चौकी इंचार्ज शिखा सिंह की तहरीर पर फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों घायलों के बारे में जानकारी की जा रही है। आरोपी रिवाल्वर सहित फरार बताया जा रहा है। आरोपी के शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed