फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fire station to be built in Fatehpur with Rs 13.88 crore

Barabanki News: 13.88 करोड़ से बनेगा फतेहपुर में अग्निशमन केंद्र

Sat, 04 Nov 2023 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 04 Nov 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Fire station to be built in Fatehpur with Rs 13.88 crore
बाराबंकी। पुराने बंदी गृह में संचालित तहसील फतेहपुर मुख्यालय के अग्निशमन केंद्र का भवन व कर्मचारियों के लिए आवासाें का निर्माण करीब 13 करोड़ 88 लाख रुपये से होगा। शासन ने छह करोड़ 94 लाख रुपये आवंटित कर दिए है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


फतेहपुर के अग्निशमन केंद्र पर 400 से अधिक गांवों में लगने वाली आग बुझाने की जिम्मेदारी है। वर्तमान में अग्निशमन केंद्र पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के बगल तहसील के एक पुराने बंदी गृह के भवन में चल रहा है। कर्मचारी इसी में जैसे-तैसे निवास करते हैं। इसी जगह से करीब 100 मीटर की दूरी पर अग्निशमन केंद्र के लिए जमीन पूर्व में ही चिह्नित कर ली गई थी।
विज्ञापन


कई साल से केंद्र संचालन में अड़चनें आ रही थीं। वाहनों को धूप व बरसात से बचाना मुश्किल था। आखिरकार शासन ने इसकी सुध ली। निर्माण की जिम्मेदारी ग्लोबल एंड कंस्ट्रक्शन कंसल्टेंसी आवास विकास परिषद की दी गई है। इसके निर्माण के लिए 13 करोड़ 88 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। जिले के मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरपी राय ने बताया कि फतेहपुर में केंद्र के निर्माण के लिए बजट की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed