{"_id":"60f327618ebc3e6d370608b5","slug":"fire-barabanki-news-lko5874080166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक पलटने से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक पलटने से लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर सरैंया मातबर नगर रेलवे क्रॉसिंग के निकट शुक्रवार रात एक प्लाई लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इससे ट्रक में आग लग गई। तीन दमकल गाड़ियों से करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
सीतापुर जिले के तंबौर इलाके से प्लाई लादकर इंदौर जा रहा ट्रक फतेहपुर-महमूदाबाद मार्ग पर सरैंया मातबर नगर रेलवे क्रॉसिंग के निकट अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इससे उसमें आग लग गई। ट्रक चालक व खलासी ट्रक छोड़कर भाग निकले। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। ट्रक सहित उस पर लदी प्लाई जलने लगी।
ट्रक को जलता देख आसपास भीड़ एकत्र हो गई और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फतेहपुर फायर स्टेशन की दमकल गाड़ी ने आग को काबू में करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई। आग इतनी भयंकर थी कि बाराबंकी मुख्यालय से दो दमकल गाड़ी और मंगानी पड़ी। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग से ट्रक व प्लाई पूरी तरह जल गई। चौकी प्रभारी भगौली अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि मोड़ होने के चलते ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया और आग लग गई। किसी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई है।