फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fire

आग से कहीं घर जले तो कहीं फसलें राख

Sun, 11 Apr 2021 12:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
fire
बाराबंकी। बेलहरा क्षेत्र के कृपालीपुरवा मजरे जलालपुरवा स्थित छप्परनुमा घर में लगी आग से जला साम - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। जिले में शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में आग की लपटों ने कहीं खेतों में खड़ी फसल को स्वाहा कर दिया तो कहीं घरों का सारा सामान जल गया। असंद्रा के हाजीपुर व रानीपुर में करीब आठ बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। वहीं दरियाबाद में आग से 14 लोगों के घर जल गए। आग की चपेट में आने से एक महिला भी झुलस गई। उधर छंदवल में मड़ाई करते समय गेहूं के बोझ में आग लग गई जिससे सारे बोझ जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

असंद्रा क्षेत्र के हाजीपुर गांव में शनिवार को दोपहर के समय गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी होती, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को भी अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से हाजीपुर पुर निवासी फूलचंद यादव का पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं क्षेत्र के रानीबाग में शिवबरन व फुल्लर द्विवेदी के खेत में आग लगने करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन

उधर, दरियाबाद ब्लॉक के किटोली मजरे पहरुपुर गांव में आग लग गई। आग से करीब 14 घर जल गए। आग की चपेट में आने से एक महिला झुलस गई। शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे शिवकुमार के घर आग लग गई। आग ने गणेश, रामसमुझ, शिवचरन,रामकिशोर, शिवकेश, उमेश, शिवकुमार, कमलेश, लवलेश, रामआधार, धीरज, रामतीरथ, सियाराम, आशीष के घर में रखा अनाज व सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग की लपटें देख ग्रामीण आग पर काबू पाने के लिए दौड़े। कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। आग से गणेश की बाइक, ठेलिया, साइकिल व सोलर पैनल भी जल गया। जबकि दर्जी उमेश के यहां रखे ग्राहक के हजारों के कपड़े भी जल गए। आग से गनेश के घर आई रिश्तेदार सीमा भी झुलस गई। जिसे सीएचसी मथुरानगर में भर्ती कराया गया। वहीं दो मवेशी भी झुलस गए हैं। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच नुकसान का आंकलन किया। फायर दस्ता भी आग पर काबू पाने के लिए पहुंचा।

रामसनेहीघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत छंदवल में गेहूं की मड़ाई करते समय आग लग गई जिससे गेहूं के करीब 20 बोझ जल गए। छंदवल के ककरहा गांव में किसान अशोक यादव अपनी गेहूं की फसल को थ्रेसर में काट रहे थे। इसी बीच अचानक आग लग गई। आसपास खेत में काम रहे ग्रामीणों ने पास के खेत में लगे पंप सेट से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed