फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fir

शह से कस्बों तक पसरा रहा सन्नाटा

Sat, 08 Aug 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
fir
बाराबंकी। लॉकडाउन का असर शनिवार को शहर से लेकर कस्बों तक दिखाई दिया। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा लेकिन हलछठ से एक दिन पूर्व शहर में कई जगह फुटपाथ पर पूजन सामग्री की दुकानें सजीं और लोगों ने खरीदारी की। लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस की टीमें पूरे दिन सक्रिय रही। इस दौरान चेकिंग में पुलिस ने 401 वाहनों का चालान किया। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लागू किया गया है। इसके तहत आवश्यक सेवाओं के अलावा सब कुछ बंद रखने का आदेश है। शनिवार को लॉकडाउन के पहले दिन शहर से लेकर कस्बों तक बाजारों और सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा दिखाई दिया। शहर में घंटाघर, धनोखर चौराहा, सट्टीबाजार, सतरिख नाका, नाका पैसार, पल्हरी चौराहा, बड़ेल, रामसेवक चौराहा, देवा तिराहा, सिविल लाइन चौराहा, छाया चौराहा आदि पूरी तरह से बंद रहे। इस दौरान मेडिकल स्टोर, फल, सब्दी, दूध आदि की दुकानें ही खुली रहीं। चौराहों पर पुलिस के जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिए और बेवजह सड़कों पर दुपहिया वाहनों से निकले लोगों के चालान भी काटे गए। इसके अलावा यूपी 112 का टीमें पूरे दिन सक्रिय रहीं। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने चेकिंग में 401 वाहनों का चालान किया। लॉकडाउन के निर्देशों की अनदेखी करने के मामले में 18 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed