{"_id":"5d7bcc888ebc3e01711f68af","slug":"fir-barabanki-news-lko481358476","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी करते मिले 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी करते मिले 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने शुक्रवार को बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करने वाले 26 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है।
सतरिख उपकेंद्र के जेई मोहम्मद मसीह व अन्य कर्मचारियों ने क्षेत्र के ग्राम बंदगीपुर, दौलतपुर, नगरौरा में चार उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करते पकड़ा। खसपरिया, दनियालपुर, रुस्तमपुरवा में चेकिंग के दौरान सात लोगों बिजली चोरी करते मिले। बाराबंकी एवं पल्हरी उपकेंद्र क्षेत्र के आजाद नगर, लखपेड़ाबाग, बाल विहार कालोनी, महर्षि नगर, मुनेश्वर विहार, पल्हरी चौराहा ने चेकिंग के दौरान नौ लोग बिजली चोरी करते मिले। इन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। उधर उपकेंद्र ओबरी के जेई शैलेन्द्र यादव ने राम सिंह मार्केट, विकास भवन रोड, कोठी डीह, लइयामंडी, कानून गोयान, बेगमगंज व दयानन्दनगर के छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिशासी अभियंता आरके मिश्र ने बताया कि अवैध रूप से बिजली का इस्तेमाल करने वाले 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।