फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   FIR against Pradhan, son and brothers for firing on doctor

Barabanki News: चिकित्सक पर फायरिंग में प्रधान, पुत्र व भाइयों पर प्राथमिकी

Tue, 10 Feb 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 10 Feb 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
FIR against Pradhan, son and brothers for firing on doctor
रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर मोहम्मदपुर खाला थाना परिसर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मी
सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में चलती कार में चिकित्सक पर फायरिंग के मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट न दर्ज करने पर आक्रोशित परिवारजनों और ग्रामीणों ने मंगलवार को थाने के बाहर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रधान सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना के अमेरा निवासी डा. गोविंद वर्मा झंझरा चौराहे पर अपनी क्लीनिक संचालित करते हैं। इनका आरोप है कि सोमवार की देर रात्रि आठ बजे वह क्लिनिक बंद कर वापस घर आ रहे थे। तभी झंझरा-मोहम्मदपुर खाला संपर्क मार्ग स्थित सोहई मोड़ के पास चार हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायरिंग की। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वायरलेस पर प्रसारित हुए मैसेज के बाद फतेहपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी कर हमलावरों की घंटों तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली। समर्थकों और परिवारजनों के साथ थाने पहुंचे डाॅक्टर ने गांव के प्रधान गेंदलाल, उनके भाई बलराम उर्फ राजू व संजय तथा पुत्र बृजेश पर के खिलाफ तहरीर दी। नाराज परिजनों और समर्थकों ने थाना के बाहर सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया तो पुलिस हरकत में आई। एसएचओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि प्रधान सहित चार लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, शांति भग करने की रिपोर्ट दर्ज सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। फायरिंग के ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं। प्रधान पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed