फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Fearing religious conversion in prayer meeting, police detained 25 people

Barabanki News: प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन की आशंका, पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लिया

Mon, 21 Jul 2025 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Fearing religious conversion in prayer meeting, police detained 25 people
धर्म परिवर्तन की आशंका में जांच करती पुलिस। - फोटो : धर्म परिवर्तन की आशंका में जांच करती पुलिस।
सैदनपुर (बाराबंकी)। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के बेलहरी बाग मोहल्ले में रविवार को एक हाल में आयोजित प्रार्थना सभा में धर्म परिवर्तन की आशंका पर पुलिस ने छापा मारकर 25 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया। मौके पर धार्मिक किताबें भी मिली हैं। पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस को बताया गया था कि यहां बीमारी ठीक करने के नाम पर धर्म परिवर्तन की गतिविधियां हो रही थीं।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि अकबरपुर गांव के बेलहरी बाग मोहल्ले में हालनुमा मकान में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा कराई जा रही है। वहां ईसाई धर्म का चिह्न भी लगा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि दलित समुदाय के लोगों को बुलाकर यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस हाल का निर्माण एक वर्ष पहले करवाया गया था। तब से यहां प्रार्थना सभा की जाती है। मौके पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनमें नौ महिलाएं व छह-सात बच्चे भी थे। पूछताछ में पता लगा कि जहांगीराबाद क्षेत्र का उमेश नामक व्यक्ति ऐसे आयोजन पिछले डेढ़ दो वर्षों से करा रहा है। पुलिस ने उमेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह प्रत्येक रविवार को यहां आकर केवल प्रार्थना कराता है। पुलिस ने हाल की तलाशी ली तो धार्मिक किताबें, दान पात्र व कुछ लॉकेट मिले। शहर के गांधीनगर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह अपनी भाभी और दो बच्चों के साथ बीमारी से मुक्ति पाने के लिए प्रार्थना में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि यह स्थान चर्च के रूप में प्रयोग होता है। एसओ सफदरगंज अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि आयोजन स्थल पर मिले लोगों से पूछताछ की जा रही है। एक वैन, ऑटो व बाइक कब्जे में ली गई है, छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed