फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fear of leopard in people

लोगों में तेंदुए का खौफ

Mon, 03 Jan 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
fear of leopard in people
बाराबंकी। राजधानी के बाद तेंदुआ की दहशत जिले में भी हावी हो गई है। शनिवार रात असंद्रा क्षेत्र में जंगली जानवर द्वारा एक ग्रामीण पर हमला करने के बाद फैली दहशत कम भी नहीं हुई थी कि रविवार सुबह सफदरगंज थाना क्षेत्र में जंगली जानवर ने बकरियों पर हमला बोला और एक बकरी को निवाला बना लिया। ग्रामीण तेंदुआ आने की बात कह रहे हैं जबकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पड़ताल के बाद तेंदुआ नहीं बल्कि लकड़बग्घा होने की आशंका को बल मिल रहा है।
विज्ञापन

रामनगर रेंज व सफदरगंज के लालपुर गांव निवासी उस्मान के अनुसार शनिवार रात करीब ढाई बजे जब उसने घर के बाहर बंधी बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह बाहर की ओर दौड़ा। रात होने की वजह से वह पूरी तरह से नहीं देख सका मगर कोई बड़ा जानवर एक बकरी को लेकर जा रहा था। उस्मान ने जब गांव वालों से मदद के लिए गुहार लगाने के लिए चिल्लाना शुरू किया तो कुछ ही देर में गांव के लोग लाठी-डंडों से लैस होकर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

चारों ओर तेंदुआ आने की खबर फैली तो कुछ ही देर बाद वन विभाग व पुलिस की टीमें गांव पहुंच गईं। मौके पर पहुंचे रामनगर रेंज के क्षेत्राधिकारी सुबोध शुक्ला ने गांव वालों से पूछताछ करते हुए अपनी टीम के साथ कांबिंग की मगर तेंदुआ के पगचिह्न न मिलने की बात कही। उधर रामसनेहीघाट रेंज में भी वन दरोगा ओपी यादव अपनी टीम के साथ गश्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि जिले में कहीं भी तेंदुआ के पगचिह्न नहीं मिले हैं। तेंदुआ आने की अफवाह फैली है जिसके चलते लोग दहशत में है। कहीं भी तेंदुआ नहीं आया है, ऐसे में लोग दहशत में न आएं। जंगली जानवरों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार काबिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed