फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Farmers busy harvesting crops from the fields.

Barabanki News: खेतों से फसल निकालने में जुटे किसान

Sat, 10 Oct 2026 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 10 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers busy harvesting crops from the fields.
रामनगर क्षेत्र में पानी में डूबी फसल को काटकर बाहर निकालते किसान। संवाद
रामनगर। लगातार बारिश के बाद खेतों में जलभराव से सैकड़ों बीघा धान की फसल सड़ने लगी है। करीब दो सप्ताह से पानी भरा होने के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। इससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


रामनगर तहसील के मधवा जलालपुर गांव निवासी किसान हरिशंकर यादव शुक्रवार को अपने बच्चों के साथ खेत में पानी में डूबी धान की फसल निकालने में जुटे दिखे। उन्होंने बताया कि कर्ज लेकर धान की रोपाई की थी। अच्छी पैदावार और आमदनी की उम्मीद थी, लेकिन 26 सितंबर से लगातार चार दिन हुई बारिश ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


बताया कि खेतों में जलभराव के कारण फसल बर्बाद हो गई है। अब खेती में लगाई गई पूंजी निकालना भी मुश्किल हो रहा है। कर्ज चुकाने की चिंता भी सताने लगी है।

उधर, क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप वर्मा ने किसानों के साथ खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित किसानों से गाटा संख्या, रकबा, आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी जुटाई, ताकि फसल नुकसान का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार विपुल सिंह ने बताया कि सभी लेखपालों को सर्वे के काम में लगाया गया है। वे प्रभावित क्षेत्रों में जाकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। प्रशासन जल्द से जल्द किसानों को राहत पहुंचाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed