{"_id":"59383df14f1c1b361d9c98f2","slug":"fan-s-wire-breaks-down-young-man-dies-from-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंखे का तार टूटकर गिरा, करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंखे का तार टूटकर गिरा, करंट से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड पर सो रहे एक युवक के पास पंखे का तार टूटकर अचानक गिर गया। कुछ देर बाद जब युवक ने करवट बदली तो वह करंट की चपेट में आ गया। परिवारीजनों ने देखा तो आननफानन तार को खींचकर उसे छुड़ाया। परिवारीजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंभड़ौरा निवासी मनीष कुमार (24) पुत्र कंहैयालाल बुधवार की सुबह घर के अंदर बेड पर सो रहा था। जहां पर युवक सो रहा था वहां बेड के पास ही पंखा रखा हुआ था। अचानक पंखे की ओर लगा तार का हिस्सा टूटकर बेड पर गिर गया और दूसरा हिस्सा बोर्ड में लगा रहा।
कुछ देर बाद मनीष ने जब करवट बदली तो वह तार के कटे हुए हिस्से में छू गया। इसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद कमरे से धुआं निकलते देख परिवारीजन अंदर पहुंचे तो देखा कि उसके सीने के पास स्पार्किंग हो रही है।
विज्ञापन
परिवारीजनों ने आननफानन डंडे से तार का दूसरा हिस्सा तोड़ दिया और युवक को निजी साधन से जिला अस्पताल पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पंखे का तार टूटकर गिरने से युवक की मौत होने की जानकारी नहीं है। वैसे भी अगर विभागीय लापरवाही से मौत हुई होती तो विभाग की ओर से आर्थिक सहायता दी जाती। इस हालात में विभाग कोई मदद नहीं कर सकता। -आरके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता बाराबंकी डिवीजन
अस्पताल में करंट लगने की मौत का मेमो आया था जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं है। -एसपी सिंह, शहर कोतवाल