फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   fake teacher caught

एसटीएफ ने पकड़ा फर्जी शिक्षक

Thu, 23 Jun 2022 12:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
fake teacher caught
बाराबंकी। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी प्रपत्रों के सहारे शिक्षक की नौकरी कर रहे लोगों पर शिकंजा कसता जा रहा है। एक ओर जहां विभाग जिले में शिक्षकों के शैक्षिक प्रपत्र खंगाल रहा है वहीं एसटीएफ ने एक फर्जी शिक्षक अपनी जांच में पकड़ा है। जल्द ही सभी ब्लॉकों से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद फर्जी शिक्षकों को लेकर खुलासा होने की उम्मीद है। इसे लेकर विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2020 में हुई जांच में कई फर्जी शिक्षक मिले थे। जांच में साबित हुआ था कि इन शिक्षकों ने कूट रचित प्रपत्रों के सहारे नौकरी हथियाई है। कोरोना काल के दौरान स्कूलों बंद रहने से जांच का सिलसिला थम गया था। मगर दो माह पहले तत्कालीन बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर ने ब्लॉकों में शिक्षकों का सत्यापन करने को कहा था।
विज्ञापन

बीएसए के इस आदेश पर जांच चल रही है। करीब एक महीना पहले नए बीएसए के कार्यभार संभालने के बाद अमित कुमार ने भी फर्जी शिक्षकों को लेकर की जा रही जांच को तेज करने के निर्देश दिए थे। एक दिन पहले एफटीएफ द्वारा पूरे प्रदेश में की जा रही जांच के क्रम में बाराबंकी में एक फर्जी शिक्षक पाए जाने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसटीएफ ने बीएसए को पत्र लिखा है। इसी के साथ जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा की जा रही जांच तेज हो गई है। जल्द ही सभी ब्लॉकों से जांच रिपोर्ट बीएसए के पास पहुंचने के बाद इसका खुलासा होगा।

एफटीएफ द्वारा एक शिक्षक के प्रपत्र फर्जी मिलने की बात कही गई है। एसटीएफ ने शिक्षक की संख्या बताई है। नाम के बारे में जानकारी मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा भी इसकी जांच की जा रही है।
-अमित कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed