अव्यवस्थाओं से अभ्यर्थी और जाम से जूझा शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रशिक्षित स्नातक की रविवार को होने वाली परीक्षा में बारिश बाधा बनी। अव्यवस्थाओं से जूझते हुए 6723 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2721 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को लेकर की गई तैयारियां नाकाफी रहीं। परीक्षार्थियों को जहां परीक्षा केंद्र के बाहर घंटों भीगना पड़ा वहीं वाहनों के संकट ने भी खूब सताया। अपराह्न डेढ़ बजे परीक्षा छूटते ही पूरे शहर में जाम लग गया। वहीं परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के नाम पर बारिश के बीच आटों चालको ने अभ्यर्थियों से मनमाना किराया वसूला।
रविवार को जिले के 21 केंद्रों पर एलटी शिक्षक भर्ती की परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रो को सात सेक्टर व पांच जोन में बांटा गया था। सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए बारिश के बीच नौ बजे से छात्र परीक्षा केंद्र के आस-पास पहुंचकर सुरक्षित स्थानों पर सिर छुपाने की जुगत लगाते रहे। मगर, धीरे-धीरे सुरक्षित स्थानों पर परीक्षार्थियों का कब्जा होने के बाद बाद में पहुंचे परीक्षार्थी खुले आसमान के नीचे भीगते रहे। ऐसे में जहां कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को समय से पहले प्रवेश देकर भीगने से बचाव किया। वहीं इरम कांवेट इंटर कॉलेज में 11 बजे तक अभ्यार्थियों को प्रवेश न मिलने पर वह बाहर खड़े होकर भीगते रहे।
परीक्षा से पूर्व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने संबधित परीक्षा केंद्रो पर प्रश्नपत्र पहुंचा दिए। वहीं परीक्षा शुरू होने के बाद आयोग से परीक्षा कराने आए पर्यवेक्षक डीपी सिंह व दो सहायक पर्यवेक्षक के अलावा डीएम उदयभानु त्रिपाठी व एसपी वीपी श्रीवास्तव ने भी लखपेड़ाबाग स्थित कई परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की सुुरक्षा व्यवस्था का सच जाना। इस दौरान परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम संदीप गुप्ता व डीआईओएस राजकुमार के अलावा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहकर परीक्षा की निगरानी करते रहे। डेढ़ बजे परीक्षा संपन्न होने के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उत्तरपुस्तिकाएं प्रधान डाकघर में पर्यवेक्षक की निगरानी में जमा करवाई।